Friday, August 28, 2020

मुस्कान को विक्रम और अंशिता को आज मिलेगा एकलव्य अवॉर्ड, दिव्यांग वर्ग में जानकी बाई ने हासिल किया विक्रम पुरस्कार

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी खेल अवॅार्ड की सूची में संस्कारधानी की मध्यप्रदेश तीरंदाजी अकादमी की मुस्कान किरार को विक्रम तथा अंशिता पांडे को एकलव्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग में जानकी बाई को जूडो में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विक्रम अवॉर्ड देने का निर्णय लिया गया। इन खिलाड़ियों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यह अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। मुस्कान एशियन गेम्स में देश को रजत पदक दिलाया था, साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम सफलता दिलाई थी। वूशु खिलाड़ी अंशिता पांडे ने नेशनल वूशु स्पर्धा में 7 स्वर्ण, 7 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक प्राप्त किये हैं। दिव्यांग खिलाड़ी जानकी बाई ने 2016 में राष्ट्रीय पैरा जूडो चैम्पियनशिप में रजत, 2017 में नेशनल ब्लाइंड एण्ड डेफ जूडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। ताशकंद उज्बेकिस्तान में ओसेनिश चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। इस उपलब्धि पर उन्हें विक्रम अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। -पेज 11 भी देखें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/muskan-will-get-vikram-and-anshita-today-eklavya-award-janaki-bai-in-vikang-category-won-vikram-award-127663892.html

No comments:

Post a Comment