Thursday, August 27, 2020

इस्कॉन मंदिर परिसर के कुंड में डूबने से 7वीं के छात्र की मौत; खाली रहता है कुंड, इसलिए गार्ड नहीं था

इस्कॉन मंदिर के कुंड में डूबने से 7वीं के छात्र की मौत हो गई। परिजन ने मंदिर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार खजराना के रविदास नगर में रहने वाले 15 साल के भोला पिता राकेश सोलंकी की गुरुवार दोपहर कुंड में डूबने से मौत हो गई।

मृतक भोला

रिश्तेदार देवेंद्र सिंह ने बताया, कुंड में आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, इसलिए मोहल्ले के बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंच गए। यदि वहां चौकीदार रखा होता या पानी निकाल दिया होता तो बच्चे वहां नहीं जाते। वहीं रहने वाले मेहरबान सिंह राठौर ने बताया एक बार पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है।

खाली रहता है कुंड, इसलिए गार्ड नहीं
मंदिर प्रबंधन के महामन दास ने कहा कुंड सालभर खाली रहता है। इसलिए गार्ड रखने की जरूरत नहीं रहती। बारिश से कुंड भर गया है। इसलिए यह हादसा हुआ है। हम कुंड से पानी निकाल देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस कुंड में डूबने से हुई बच्चे की मौत।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/7th-student-killed-by-drowning-in-the-pool-of-iskcon-temple-complex-the-tank-remains-empty-so-there-was-no-guard-127659424.html

No comments:

Post a Comment