पथरिया तहसील के ग्राम असलाना में तेज हवाओं ने अपना असर दिखाया। काॅलोनी भटपुरा में अनेक मकानों की छताें के छप्पर, टीन शेड उड़ गए। हवा में उड़कर टीन आदि करीब तीन किमी दूर जाकर गिरे। वहीं कई घरों के बर्तन, सामग्री भी हवा अपने साथ उड़ा ले गई। यहां तक विद्युत पोल भी टूटकर गिर गए। बताया गया है कि क्षेत्र में 11 केवी के करीब 22 खंभे टूट गए। हल्ले काछी, प्रताप ने बताया कि सुबह से तेज बारिश हो रही थी।
हम सभी अपनी झोपड़ी में परिवार के साथ बैठे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार से हवा चली ऐसा लगा जैसे तूफान आया और हम लोगों को अपनी जान बचाने की एक दूसरे के हाथ पकड़कर बैठे रहे। देखते ही देखते हमारी झोपड़ी के चद्दर आजू बाजू में लगी बल्लियां उखाड़कर हवा अपने साथ ले गई।
वहीं हल्ले ने बताया उसका ऑटो तीन पलटी खाकर पलट गया। शौचालय की दीवारें गिर गईं। लगभग 5 से 10 मिनट तक हवा का तांडव देखने को मिला। कुछ ही समय में लगभग 30 से 40 घरों की स्थिति गड़बड़ हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/narshinghgarh/news/strong-winds-blew-homes-electric-poles-also-fell-127667121.html
No comments:
Post a Comment