Wednesday, August 26, 2020

कांग्रेस नेता की पत्नी, ड्राइवर और बिजलीकर्मी समेत 5 नए पॉजिटिव मिले

कोरोना की जांच अब स्थानीय स्तर पर भी शुरू हो गई है। सिविल अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से सैंपल लेने के 15 से 20 मिनट बाद ही रिपोर्ट पता चल जाएगी कि पेशेंट पाॅजिटिव है या निगेटिव। इसी किट से यहां 44 सैंपल टेस्ट किए, इनमें से दो की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई। रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जो दो पॉजिटिव आए उनमें एक अस्पताल रोड निवासी बिजलीकर्मी है तथा दूसरा युवक पत्रकार कॉलोनी निवासी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी हैं। वहीं इंदौर में भर्ती पूर्व पॉजिटिव कांग्रेस नेता की पत्नी और वाहन ड्राइवर की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल इंदौर में ही लिए थे। पत्नी इंदौर में ही हैं लेकिन वाहन चालक सैंपल देने के बाद यहां नगर के मीनापुरा स्थित निवास आ गया था, जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रतलाम शिफ्ट कर दिया है। जावरा ब्लॉक में कुल पॉजिटिव 148 हो गए तथा अनुविभाग क्षेत्र में ये आंकड़ा 169 पहुंच गया है।
इधर रिंगनोद में कोरोना का 10वां पेशेंट ट्रेस हुआ है। कम आबादी के बावजूद 10 मरीज ट्रेस होने से रिंगनोद अब ग्रामीण क्षेत्र का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां बुधवार देरशाम 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह भी गांधी गली निवासी पूर्व पॉजिटिव वृद्ध महिला का पौता है। जिस दिन महिला पॉजिटिव आई थी, उसी शाम इनके घर इसी बच्चे की बर्थ-डे पार्टी थी। जिसमें इस परिवार के होमगार्ड सैनिक समेत कुछ पुलिसकर्मी व आस-पड़ोस वाले लोग शामिल हुए थे। इनमें से होमगार्ड सैनिक व परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव निकल चुके और अब यह बच्चा भी संक्रमित पाया गया। इसे भी रतलाम मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है।

आलोट में मोबाइल
कंपनी एजेंट संक्रमित, नया कंटेनमेंट बनाया

आलोट | यहां विक्रमगढ़ निवासी 21 साल का युवक पॉजिटिव आया है। यह एक निजी मोबाइल कंपनी का एजेंट है जो दुकान-दुकान जाकर सर्विस प्रोवाइडरों को बैलेंस व अन्य सुविधा उपलब्ध करवाता है। नया कंटेनमेंट बनाया है। इसके साथ ही अब आलोट अनुविभाग में कुल 83 पेशेंट हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 new positives including Congress leader's wife, driver and power worker


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/5-new-positives-including-congress-leaders-wife-driver-and-power-worker-127656729.html

No comments:

Post a Comment