Wednesday, August 26, 2020

कृषि एसडीओ के खिलाफ शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

आलोट में पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बुधवार को शहर कांग्रेस ने एसडीएम एमएल आर्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मंाग की। इसमें बताया कि पूर्व में भी कई सामाजिक संगठन व पत्रकार संघों ने कृषि अधिकारी द्वारा जान से मारने की धमकी देने के विरोध में ज्ञापन दिए। प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं िकया गया। शहर व ब्लॉक कांग्रेस ने तहसील कार्यालय में एसडीएम एमएल आर्य को ज्ञापन देकर कृषि अधिकारी को तत्काल निलंबित या प्रकरण दर्ज करने की मांग की। 7 दिन में कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस द्वारा कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी। अभिनव निगम, अशोक पांचाल, विनय निगम, नागेश खारोल, शिवराज सोलंकी, दीपक झंडी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/city-congress-gave-memorandum-against-agriculture-sdo-127656748.html

No comments:

Post a Comment