नगर के वार्ड 1 अंतर्गत ग्राम बेगमपुरा में मुक्तिधाम को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार आनंद जायसवाल पटवारी और आईए थाना प्रभारी जनकसिंह रावत पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बेगमपुरा निवासी लोग दिवंगत कन्हैयालाल चंद्रवंशी की अर्थी लेकर मौजूद थे। ये जिस जगह पर अंितम संस्कार करना चाहते थे, वहां कॉलोनी काटी जा रही है। उस जगह के मालिक दिनेश सैनी ने आपत्ति ली और कहा कि पूर्व में ये ग्रामीण हमारी निजी भूमि पर अंतिम संस्कार करते थे लेकिन अब हम यहां आवासीय उपयोग कर रहे हैं। इसलिए इन्हें प्रशासन ने थोड़ी दूर शासकीय जमीन मुक्तिधाम के लिए उपलब्ध करवा दी। मृतक के भतीजे गणेश एवं पुत्र मुकेश का आरोप है कि प्रशासन ने हमारे साथ अभद्रता की और सभी ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी, जबकि हम सही है। वहीं थाना प्रभारी रावत का कहना है प्रशासन ने ऑन रिकाॅर्ड ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए कॉलोनी से दूर दूसरी जगह शासकीय भूमि आवंटित की है। कई लोग वहीं पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। बुधवार को कुछ लोग निजी भूमि पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे, जो गलत है। भूमि मालिक दिनेश की शिकायत पर समझाइश दी। किसी से अभद्रता नहीं की। बाद में ग्रामीण मान गए और जहां प्रशासन ने पूर्व में जगह आवंटित की थी, वहीं पर उन्होंने अंतिम संस्कार भी कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/controversy-over-the-place-of-funeral-in-ward-number-one-begampura-127656751.html
No comments:
Post a Comment