Friday, August 28, 2020

बर्बाद फसल का सर्वे करवाने, मुआवजा दिलवाने की मांग लगातार पकड़ रही जोर

येलो मोजेक सहित विभिन्न कारणों से बर्बाद हुई खरीफ की फसल के सर्वे की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक उमाकांत शर्मा ने फसल बर्बादी हो लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वहीं शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के अलावा विभिन्न गांवों के लोग तहसील परिसर में फसल के सर्वे करवाने की मांग को लेकर पहुंचे।
क्षेत्र का बेपरवाह मौसम इस साल खरीफ की फसल के लिए बेहद नुकसान दायक साबित हो रहा है। क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में खेतों में खड़ी उड़द की फसल बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं सोयाबीन की फसल येलो मोजेक रोग और अफलन के दौर से जूझ रही है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक क्षेत्र में बर्बाद फसल का सर्वे शुरू नहीं किया गया है। जबकि किसान लगातार फसल के सर्वे की मांग प्रशासन से करने तहसील कार्यालय में जुट रहे हैं। शुक्रवार को देवीटोरी ग्राम पंचायत के अनेक किसान सरपंच राजेश साहू के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी को आवेदन देकर बताया कि सोयाबीन की फसल येलो मोजेक और अफलन की स्थिति से जूझ रही है। ऐसे में सर्वे करवा कर किसानों को मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसी तरह दोपहर में ग्राम पंचायत सुगनाखेड़ी के भी अनेक किसान अपनी बर्बाद फसल के पौधे लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचे। किसान संघ भी पहुंचा ज्ञापन सौंपने दोपहर में भारतीय किसान संघ भी अध्यक्ष अमृतसिंह रघुवंशी फसल बर्बादी का सर्वे करवाने की मांग लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचा। संघ ने बर्बाद फसल की जानकारी देने के साथ ही अपने ज्ञापन में वर्ष 2018 - 19 की फसल बीमा की राशि भी किसानों को प्रदान करने की मांग की है। इसके साथ ही ज्ञापन में मुख्यमंत्री कृषक पंप योजना पुनः शुरू करने तथा रबी फसल के लिए यूरिया और खाद का प्रबंध करने की मांग भी की है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

90905 हेक्टेयर में हुई है खरीफ की बोवनी
इस बार क्षेत्र में 90905 हेक्टेयर में खरीफ की बोवनी हुई है। सर्वाधिक 74600 हेक्टेयर में सोयाबीन और 15300 हेक्टेयर में उड़द की बोवनी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में धान, मूंग, अरहर, ज्वार, मक्का और मूंगफली की बोवनी भी क्षेत्र के किसानों ने की है।

फसलों का शीघ्र सर्वे कर मुआवजा और बीमा दिलाने की मांग की

शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन तहसील के किसानों की सोयाबीन उड़द व अन्य फसलों में रोग लगने से फसलें नष्ट हो गई है। इसके संबंध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं किसानों की इसी समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजश्री रूद्रप्रताप सिंह गुरुवार की शाम को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for getting the crop survey done, compensation for compensation is constantly on hold


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/demand-for-getting-the-crop-survey-done-compensation-for-compensation-is-constantly-on-hold-127663901.html

No comments:

Post a Comment