Saturday, August 1, 2020

महिला ने कोरोना से जीती जंग, 17 निकले निगेटिव

पठारी क्षेत्र में पहले दो कोरोना पॉजिटिव के प्रकरण सामने आए थे। जिसमें महिला ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बुधवार को 17 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें सभी की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने चैन की सांस ली। प्रभारी तहसीलदार सीके ताम्रकार ने बताया कि रविवार पहले दो कोरोना वायरस से संक्रमित प्रकरण सामने आए थे। बुधवार को तीसरा प्रकरण चिन्हित किया गया था। जिनका उपचार अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा में किया जा रहा है।

जिसमें समीपस्थ ग्राम छपारा की आशा कार्यकर्ता महिला उपचार के दौरान शीघ्र स्वस्थ हो गई। जिसकी जांच नेगेटिव पाई गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जो शुक्रवार को ग्राम छपारा अपने घर पहुंच गई हैं। वह अपने घर में क्वॉरेंटाइन रहेंगीं। बुधवार को संदिग्ध 17 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसमें सभी लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने चैन की सांस ली है। अभी अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा में नगर का एक युवक और उसकी मां भर्ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/pathari/news/woman-wins-the-battle-with-corona-17-came-out-negative-127576611.html

No comments:

Post a Comment