Wednesday, August 26, 2020

भोपाल में पीएस पीडब्ल्यूडी सहित 162 पॉजिटिव, कोविड संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10358 हुआ, मरने वालों की संख्या 277 हुई

राजधानी में बुधवार को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई सहित कोरोना के 162 नए मरीज मिले हैं। इससे शहर में कोविड संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10358 हो गया है। वहीं चिरायु अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हाे गई।

इससे भोपाल में कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या 277 हाे गई है। बुधवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर और लाेक शिक्षण संचालनालय की अपर संचालक कामना आचार्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रायसेन में जेल में एक बंदी सहित 8 कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में बुधवार को एक बंदी सहित 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते आंकड़ा बढ़कर 626 हो गया है। बेगमगंज में 3, गैरतगंज में 1 और रायसेन जेल में एक बंदी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बंदी का इलाज जेल में चल रहा है। जबकि वहां एक दूसरे बंदी की रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है।यह बंदी जिला अस्पताल से एक बार भागने का प्रयास भी कर चुका है। इस तरह से जिला जेल में अभी तक 16 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 12 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

एक दिन पहले जिला पंचायत में भोपाल से अपडाउन करने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां के करीब 55 से अधिक कर्मचारियों के सैंपल बुधवार को कराए हैं। इनके अलावा शहर के दो नेताओं के परिवार के सदस्यों के सैंपल लेने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जनपद अध्यक्ष के 6 परिजनों के सैंपल लेना थे लेकिन टीम को वापस लौटा दिया गया। पूर्व नपा अध्यक्ष के घर से 19 सैंपल लिए जाने थे। सुबह के समय पहले तो टीम को लौटा दिया, बाद में 9 सदस्यों के सैंपल लिए जा सके हैं।

गैरतगंज: 1 संक्रमित मिला
गढ़ी कस्बे में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव 55 वर्षीय है। इसके साथ ही तहसील में 38 मरीज मिल चुके हैं। प्रशासन ने आवश्यक सुरक्षा इंतजाम शुरू करते हुए मरीज के निवास क्षेत्र में कंटेनमेंट एरिया बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला पंचायत के कर्मचारी जिला अस्पताल में सैंपल देने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/in-bhopal-the-number-of-162-positive-kovid-infected-patients-including-ps-pwd-was-10358-127656699.html

No comments:

Post a Comment