आपके यहाँ किस तारीख तक के सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है, लैब की रिपोर्ट से तारीख नहीं अपना रिकाॅर्ड देखकर बताएँ? डिवीजनल कमिश्नर ने जब यह जानकारी सीएमएचओ से माँगी तो वे कोई सटीक उत्तर नहीं दे सके। आनन-फानन में सैम्पल पेंडेंसी की जानकारी रखने वाले डीएचओ-1 से पूछा गया तो वे भी अचकचा गए। दरअसल अभी तक सैम्पलों की संख्या और कितनी रिपोर्ट आई इसका रोजाना रिकाॅर्ड बनता ही नहीं है, हफ्ते-पाँच दिन के हिसाब से यह टेबल तैयार होती है जिसमें प्रतिदिन के सैम्पलों की पेंडेंसी की जानकारी तैयार नहीं की जाती। सैम्पल पेंडेंसी पर सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया ने डीएचओ-1 डॉ. धीरज दवंडे को नोटिस जारी किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/how-many-samples-are-pending-neither-cmho-nor-dho-1-can-answer-this-question-of-divisional-commissioner-127576615.html
No comments:
Post a Comment