Wednesday, May 13, 2020

लाॅकडाउन का सदुपयाेग कर बढ़ा रहे हरियाली तो मूक पशु-पक्षियों की कर रहे मौन सेवा

लाॅकडाउन से कुछ लाेग परेशान हाे रहे हैं ताे कुछ इसका सदुपयाेग करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही पाड़ल्या के युवाओं ने लाॅकडाउन का सदुपयाेग कर प्राचीन नवकली नाग महाराज सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर काे सुंदर बनाने के लिए बगीचे का निर्माण किया है। युवाओं ने मंदिर परिसर के आसपास 5 दिन की मेहनत से बगीचा तैयार कर फूलदार पाैधे लगाए हैं, ताकि इनके बड़े हाेने के बाद मंदिर परिसर में आकर्षित नजर आए। बता दें कि तेजादशमी पर मंदिर पर मेले का आयोजन हाेता है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
इन युवाओं ने की मेहनत- यहां बगीचा निर्माण करने में रमेश मालवीय, जितेंद्र गांधी, बंटू बोड़ाना, कन्हैयालाल मालवीय, राजेश मालवीय, राजू मालवीय, अशोक मालवीय, दीपक मालवीय, नागेश्वर रविदास आदि का सहयाेग रहा।
लॉकडाउन के कारण जब इंसानों के भोजन की व्यवस्था बमुश्किल हो पा रही है, तब ऐसे हालात में एक संस्था जानवरों की भूख मिटाने बीते 46 दिनों से जुटी है। महावीर इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्य संस्था अध्यक्ष राजेश गेलड़ा के नेतृत्व में प्रतिदिन गायों के लिए 350 पूले चारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डाल रही है। इतना ही नहीं भीषण गर्मी में आवारा मवेशी, पक्षियों और श्वानों की प्यास बुझाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी की टंकियां भी रखवाई जा रही है। अध्यक्ष गेलड़ा के अनुसार ग्रुप पदाधिकारी व सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को निरंतर चलाने में सहायता मिल रही है।
इन्होंने दान दिया- इंटरनेशनल महासचिव विनयराज शर्मा ने 21 हजार, महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) ने 15 हजार रु. दान किए। दानदाता मनोज वागरेचा, चंद्रप्रकाश कांठेड़, मुकेश बोहरा, सुनील सकलेचा, मनीष ओरा, अभिषेक कोलन, शरद जैन, बाबूलाल डाबी, सुरेश नाहटा आदि सहयोेग से जरूरतमंदों तक राशन किट भी दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
By increasing the lockdown, greenery is increasing and silent animals and birds are doing silent service


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/by-increasing-the-lockdown-greenery-is-increasing-and-silent-animals-and-birds-are-doing-silent-service-127299589.html

No comments:

Post a Comment