जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल 15 वर्षीय बालिका के क्षतिग्रस्त हाथ की जटिल सर्जरी की। जावरा तहसील के ग्राम अनियपिता निवासी आरती पिता सुरेश 1 मई की शाम को खेत से अपने परिजन के साथ ट्रैक्टर ट्राॅली में घर जा रही थी। ट्राॅली पलटने से आरती का सीधा हाथ दबकर जख्मी हो गया था।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपाल सिंह राठौर व डॉ. दिनेश भूरिया ने हाथ को कटने से बचा लिया। सर्जरी करीब 2 घंटे चली। बालिका को बेहोश निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य ने किया। आरती को 12 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, अब उसके हाथ की उंगलियों में हलचल शुरू हो गई है। डॉ. भूरिया ने बताया कि आरती के सीधे हाथ की ब्रेकल आर्टरी कट गई थी, वहीं हाथ की हड्डियां भी दो जगह से टूटी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/aarti-injured-in-accident-survived-hand-chopping-hospital-doctors-performed-surgery-127299570.html
No comments:
Post a Comment