Sunday, May 17, 2020

दुकान जाते समय व्यक्ति की मौत, परिजन ने जताई आंशका

जिले के बाजना थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजन द्वारा आंशका जताए जाने पर शव का पीएम जिला अस्पताल में करवाया गया।

लुक्कीपाड़ा और केलकच्छ के बीच कच्चे रास्ते में रविवार सुबह मानसिंह पिता खातु डामोर निवासी सालरडोजा हाल मुकाम लुक्कीपाड़ा का शव मिला। जानकारी मिलने पर बाजना टीआई आर एस बरड़े बल सहित मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। टीआई बरड़े ने बताया कि मृतक सालों से ससुराल लुक्कीपाड़ा में निवास कर रहा था। उसकी केलकच्छ में किराना दुकान है। रविवार सुबह 6 बजे वह पैदल-पैदल दुकान जाने के लिए निकला था। रास्ते में तबीयत खराब हो गई थी। वहीं के कुछ लोगों ने देखा और उसकी मदद करते हुए पानी भी पिलाया था, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजन व ग्रामीणों का आरोप था कि मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ कोई घटना की है। उनके आरोपों को देखते हुए मृतक का पीएम करवाया गया है। शाॅर्ट पीएम में हार्टअटैक से मौत होना पाया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/person-dies-while-going-to-shop-family-expressed-apprehension-127313415.html

No comments:

Post a Comment