पंधाना जनपद की ग्राम पंचायत राजोरा में मनरेगा के तहत गांव के गरीबों को रोजगार दिया गया है। पंचायत द्वारा बंधान गहरीकरण व खंती खुदाई कार्य शुरू किया गया है। इसमें करीब 200 मजदूरों को रोजगार मिला है। पंचायत सचिव राकेश करोले ने बताया 5 मई से रोज 200 लोगों से काम कराया जा रहा है। क्षेत्र में गहरीकरण से बारिश का पानी संग्रहण होगा। इससे जलस्रोतों का जलस्तर बना रहेगा। सरपंच शिवराम कोचले व सहायक सचिव सचिन पटेल रोज कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/200-laborers-employed-in-bandhan-deepening-127313427.html
No comments:
Post a Comment