Tuesday, May 19, 2020

तेरहवीं पर भोजन जरूरतमंदों को दिया, रेलकर्मी ने की नई सामाजिक पहल 

कोरोना महामारी ने अब सामाजिक कार्यक्रमों के स्वरूप में भी बदलाव ला दिया है। इन कार्यक्रमों से भी अब जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। सामाजिक बदलाव का एक नजारा कोविड-19 के कारण लक्ष्मण नगर में सामने आया है। यहां के रहने वाले पंकज एवं बंटी धोटे ने अपनी माताजी की तेरहवीं पर जरूरतमंदों को भोजन करवाया। रेल कर्मचारी पंकज ने बताया उनकी माताजी शीला धोटे का निधन होने के बाद सोमवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था।

कोविड-19 के कारण उन्‍होंने इस सामाजिक परंपरा को दूसरा रूप दिया। सामाजिक लोगों को कार्यक्रम में इकट्ठा करने के बजाय जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए नपा के कर्मचारियों को पैकेट दिए।
इससे जरूरतमंदों काे दो समय के भोजन इंतजाम किया। धोटे ने यह मदद नपा के प्रभारी बीएल पवार, प्रकाश देशमुख एवं शिवप्रसाद गुजरे को सौंपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/amla/news/the-thirteenth-gave-food-to-the-needy-the-railwayman-took-a-new-social-initiative-127320596.html

No comments:

Post a Comment