Tuesday, May 19, 2020

पाइप लाइन बिछाकर भूली नपा, क्षेत्र में पेयजल की हो रही परेशानी

नगर के रैदास वार्ड में चार साल पहले नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति करने पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन अब तक इस पाइप लाइन से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हाे सकी है। इससे वार्ड के लाेग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

इस क्षेत्र में पेयजल के दूसरे स्राेत नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी में पीने के पानी की समस्या से दाे-चार हाेना पड़ता है। इस क्षेत्र के तीन हैंडपंप हैं। इनमें एक हैंडपंप बंद हाे गया है। दाे हैंडपंपाें से थोड़ा-थोड़ा पानी आता है। रैदास वार्ड के भोजू पारधी ने बताया नपा एक टैंकर भेजती है, लेकिन इस टैंकर से पांच साै परिवाराें की आपूर्ति नहीं हाे पाती। टैंकर से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इस कारण हमें दिनभर पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नागरिक विनोद नागले कहना है कि पाइप लाइन बिछाई थी, ताे पीने के पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। क्षेत्र के संजय पाटिल का कहना था कि गर्मी के मद्देनजर नपा काे उचित व्यवस्था करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रैदास वार्ड में बंद पड़ा हैंडपंप।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/amla/news/forget-measuring-by-laying-pipeline-problem-of-drinking-water-in-the-area-127320589.html

No comments:

Post a Comment