अयाेध्या बस्ती में 9 अप्रैल काे एक झाेपड़ी में रस्सी के फंदे पर लटकी संताेष पिता नारायणसिंह (30) की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।उसने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि अवैध संबंधाें के चलते गला घाेंट कर हत्या की गई थी और फिर लाश काे रस्सी के फंदे पर लटकाया गया था। जिस महिला से संताेष के अवैध संबंध थे, उसके दूसरे प्रेमी ने महिला के घर पर संताेष काे जाते देख दिया था, जिससे विवाद हुआ था। इसके बाद महिला, उसके दूसरे प्रेमी और महिला के भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। महिला के पति ने लाश काे फंदे पर टांग कर आत्महत्या की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने चाराें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है।
9 अप्रैल को संतोष की फांसी से माैत होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर था और गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस को संदेह हुआ। शव जिला अस्पताल में पहुंचाया और मृतक के गांव खबर भेजी। वहां से 10 तारीख को मृतक के चाचा भेरूसिंह और भाई लोकेंद्रसिंह आए। जिला अस्पताल के पीएम रूम में शव की पहचान कर कपड़े उतारकर देखा तो शरीर पर चोट के निशान थे। चाचा ने कहा फांसी नहीं है, मौत का कारण कुछ और है। पुलिस ने जांच की।
पूछताछ में पता लगा कि संताेष के पास में ही रहने वाली ममता से संबंध थे। 9 अप्रैल को ही
संतोष आष्टा के पास अपने गांव उदयपुर से गैस टंकी और 30 किलो गेहूं लेकर देवास आया था। वह यहां एक कंपनी में मजदूरीकरता था और अयोध्या बस्ती में खुद की झोपड़ी में अकेला रहता था। पत्नी से दो साल पहले तलाक हो गया था। पास में रहने वाली ममता से उसके संबंध बन गए थे। पास में ही रहने वाले लखन के भी ममता से संबंध थे।
औद्याेगिक क्षेत्र थाना की प्रभारी टीआई डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया 9 अप्रैल काे संताेष काे ममता के घर जाते देख कर दोनों प्रेमियों में विवाद हुआ। विवादइतना बढ़ गया कि लखन, ममता और ममता के भाई महेंद्र ने संतोष काे मार की साजिश की। तीनाें संताेष के घर गए। उसे पीटा और फिर गला दबा कर हत्या कर दी। महिला के पति अजय सिंह ने शव काे फंदे पर टांग कर आत्महत्या की कहानी बनाने में इन लाेगाें का साथ दिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/with-the-help-of-brother-and-lover-the-second-lover-was-strangled-to-death-husband-made-a-story-of-suicide-by-hanging-his-body-127299540.html
No comments:
Post a Comment