साइलाे केंद्र पर सतत चाैथे दिन भी बढ़ी संख्या में किसान अपने-अपने वाहनाें में गेहूं बेचने के लिए आए। दाेपहर में अचानक माैसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हाे गई। गनीमत रही कि किसान अपने साथ पल्लियां लेकर आए थे, वरना गेहूं भीग जाते और भीगे गेहूं की तुलाई केंद्र पर नहीं हाे पाती। बारिश और हवा चलने से वाहनाें पर ढकी पल्लियां उड़ रही थी, जिसे पकड़कर कुछ देर तक किसान खड़े रहे। शुरू में 10 मिनट और उसके बाद फिर 15 मिनट तक बारिश हाेती रही। बारिश हाेने के बाद भी किसान जल्दबाजी के चक्कर में वाहनाें काे इधर-उधर से आगे लाकर पहले तुलवाना चाह रहे थे।
दाेपहर में किसानाें की भीड़ बढ़ने पर जल्दबाजी के चक्कर में एबी राेड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बीएनपी पुलिस माैके पर पहुंची और किसानाें के सभी वाहनाें काे मक्सी की तरफ ग्राम सिया के माता मंदिर तक सड़क के एक तरफ खड़े करवा दिए। एक तरफ का ब्रिज बंद हाेने से सभी वाहन खड़े रहे। एबी राेड पर जाम नहीं लगे इसलिए पुलिस के जवान दिन भर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/farmers-do-not-bring-tarpaulin-with-them-the-wheat-gets-drenched-suddenly-the-weather-changed-and-rain-started-with-strong-winds-127299558.html
No comments:
Post a Comment