इटारसी में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के केस के कारण होशंगाबाद में भी हिदायत बरती जा रही है। प्रशासन ने पिछले 2 सप्ताह से रामलीला मैदान सब्जी मंडी और फुटकर विक्रेताओं को हरी सब्जियां बेचने से मना किया है। लेकिन इसके बावजूद निरंतर हरी सब्जियों का विक्रय हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन इसे रोकने में असफल साबित हो रहा है। हालांकि शहर में बहुत से स्थानों पर नगर पालिका की टीम ने सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां जब्त की है, लेकिन इसके बाद भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हरी सब्जियों का विक्रय जारी है। विक्रेता साइकिल और मोटरसाइकिल पर सब्जी रख कर बेच रहे हैं।
नगरपािलका की टीम निरंतर कर रही कार्रवाई
नगर पालिका अतिक्रमण दल के प्रभारी पंकज बरगले ने बताया कि नगरपालिका के टीम निरंतर हरी सब्जी के फुटकर विक्रेताओं पर कार्रवाई कर रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद रामलीला मैदान सब्जी मंडी में हरी सब्जियों का आना बंद हो गया है, लेकिन इसके बाद भी कुछ फुटकर विक्रेता हरी सब्जी लेकर बाजार में निकल रहे हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बरगले ने बताया कि शहर में हरी सब्जियां बाबई और इटारसी के आस-पास के गांव से भी आती है। इस कारण हरी सब्जियों के विक्रय पर रोक लगाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/lockdown-violation-people-moving-out-vegetables-sold-despite-ban-127290079.html
No comments:
Post a Comment