Wednesday, May 20, 2020

कंजर डेरे पर छापा, माफिया भागा, भटि्टयों को नष्ट कर लौटी टीम

दबोह में करधेन तालाब और अमाहा में बन रही कंजर व्हिस्की के डेरों पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। बुधवार की सुबह टीम जैसे ही डेरों पर पहुंची तो शराब माफिया भट्टियां छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर कच्ची व्हिस्की की पाउचों को जब्त कर भटि्टयों को नष्ट किया है। दबिश के दौरान अमाहा में रचना कंजर से 27 पाउच, हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 200 एमएल के पाउच जब्त किए हैं। करधेन तालाब के पास संजू कंजर से 23 पाउच व हाथ भट्टी, दूसरे डेरे से 25 पाउच हाथ भट्टी और अमाहा में नहर किनारे से शराब का सैंपल लेकर नष्ट कराया गया है। सभी डेरों से 15 लीटर कच्ची मदिरा जब्त की है जिसकी कीमत 18 हजार रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raids on Kanjar camp, Mafia ran, team returned after destroying furnaces


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/daboh/news/raids-on-kanjar-camp-mafia-ran-team-returned-after-destroying-furnaces-127324148.html

No comments:

Post a Comment