Wednesday, May 20, 2020

लश्कर रोड: सीवर खुदाई से उठ रहे धूल के गुबार पांच मिनट का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

लॉकडाउन में जहां प्रशासन द्वारा छूट दिए जाने के से बुधवार को पहले की तरह बाजार में चहल-पहल दिखाई दी। लेकिन इस दौरान शहर की लाइफ लाइन यानी लश्कर रोड पर चलना मुश्किल भरा हो रहा है। स्थिति यह है कि लश्कर रोड पर इन दिनों सीवर लाइन खुदाई के चलते रोड पर मिट्टी के जगह-जगह डंप लगे हुए हैं। ऐसे में जब किसी वाहन के निकलने से धूल के गुब्बार हवा में उड़ते हुए दिखाई देते हैं। बुधवार को सड़क पर धूल उड़ने से सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालक, पैदाल राहगीरों के साथ व्यापारियों को हुई। वहीं शास्त्री चौराहा सें बस स्टैंड पहुंचे के पांच मिनट का समय लगता है लेकिन इन धूल के कारण यह दूरी तय करने में इन दिनों15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
गौरतलब है कि तीसरे लॉकडान के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सीवर लाइन खुदाई के काम को फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी, जब सीवर खुइाई का काम शुरू हुआ तो उस समय लॉकडाउन के चलते सड़क पर वाहन और लोगों की आवाजाही काफी कम थी और बाजार भी बंद था। उस समय सीवर कंपनी ने खुदाई से निकली हुई मिट्टी के डंप सड़क पर जगह-जगह लगा दिए थे। वर्तमान में अधिकांश मिट्टी धूल में तब्दील हो चुकी है।

300 मीटर की दूरी तय करने में लग रहे हैं 20 मिनट, गर्मी में राहगीर हो रहे परेशान

बुधवार को दिनभर धूल से गुबार हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सबसे अधिक परेशान दो पहिया वाहन चालक, पैदान राहगीरों के साथ स्थानीय दुकानदारों होते दिखे। आर्य नगर निवासी बाइक चालक मोहित शर्मा, महावीर गंज निवासी बाइक चालक सुरेंद्र कुशवाह ने बताया कि लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं शास्त्री चौराहा से बस स्टैंड की दूरी करीब 300 मीटर है, लेकिन धूल के कारण यह दूरी तय करने में हमें 15 से 20 मिनट का समय लगा। इसके साथ ही धूल उड़ने से शास्त्री चौराहा पर ट्रैफिक जाम भी हो रहा है।

जहां-जहां डलवाई लाइन वहां-वहां सड़कें खराब

सीवर लाइन का काम शहर में जहां-जहां कराया गया है वहां सड़कें खराब हो गई हैं। इस प्रकार के हालात महावीर गंज, ऊषा काॅलोनी, हाउसिंग काॅलोनी, सुभाष नगर, नई आबादी, धर्मपुरी, आदि इलाकों में बने हुए हैं। संकरी गलियों में बीच में खुदाई के बाद आवागमन करने वालों को अधिक परेशानी हो रही है। इन इलाकों के लोगों का कहना है कि जब एक क्षेत्र में काम हो जाए तब सड़कें दुरूस्त कराने के बाद दूसरे क्षेत्र में कार्य शुरू कराया जाए, लेकिन मनमाने तरीके से काम होने से परेशानी बनी हुई है। धूल के गुबार उड़ने की वजह से इस सड़क से निकलने वाले परेशान होते हैं।
दिन में चार बार करना पड़ी दुकान की सफाई
लश्कर रोड के स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण जहां हमारी दुकानें लंबे समय तक बंद रही। लेकिन छूट मिलने के बाद हम लोगों ने अपनी दुकानें खोल ली हैं। लेकिन पिछले तीन दिन से हम सभी व्यापारी धूल से परेशान हैं। स्थिति है कि इन दिनों हम सभी लोगों को तीन से चार बार दुकानों की सफाई करना पड़ रही है। वहीं धूल के कारण लोग भी खरीदारी के लिए दुकानों पर कम ही आ रहे हैं। पंखे व कूलर दिन भर चलने से धूल और अधिक आ रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार राकेश जैन का कहना है कि दुकान में रखे महंगे आयटम बार-बार धूल जम रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lashkar Road: It takes 20 minutes to travel five minutes due to the dust rising from sewer excavation


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/lashkar-road-it-takes-20-minutes-to-travel-five-minutes-due-to-the-dust-rising-from-sewer-excavation-127324177.html

No comments:

Post a Comment