Wednesday, May 20, 2020

शिविर में प्रवासी मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग

मालनपुर में आरटीओ बैरियर पर जिला न्यायाधीश जेके वर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट के कारण विस्थापित प्रवासियों की सहायता के लिए बुधवार को दूसरे दिन विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर जिला न्यायाधीश गोहद श्री एचके कौशिक की उपस्थिति में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, तत्पश्चात हाथों को सेनेटाइजर से धुलवाकर मास्क दिए गए। मजदूरों को बिस्किट, चने, इलाइची दाने, केला और पानी की पाउच वितरित कीं। शिविर में अपर जिला न्यायाधीश श्री कौशिक ने बताया कि कोराेना की चपेट में मजदूरों का बड़ा तबका आया है जो घर पहुंचने के लिए भीषण गर्मी में कड़ा परिश्रम कर रहे हैं। बाहर प्रदेशों में नौकरी की तलाश में गए लोग घर लौटने के लिए हर तरह के जोखिम उठा रहे हैं। साथ ही उन्हें कोरोना जैसी महामारी से भी बचना है। न्यायाधीश ने सभी मजदूरों को समझाया कि इस वायरस से पहले खुद की रक्षा करें। शिविर में अपर जिला न्यायाधीश एसके गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार शिल्पी, नायब नाजिर मनोज कुमार शर्मा, स्टेनो भास्कर राव त्रिवेदी, रिंकू गोयल, पैरालीगल वालंटियर प्रीति गोस्वामी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Screening of migrant laborers in the camp


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/screening-of-migrant-laborers-in-the-camp-127324169.html

No comments:

Post a Comment