Wednesday, May 20, 2020

बाहर फंसे बड़े परिवारों को नहीं मिल रही ऑनलाइन अनुमति, एसडीएम से शिकायत

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे जिले के लोगों को घर लाने के लिए शासन ने ऑनलाइन पास की सुविधा जारी की है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा ई-पास केवल उन्हीं लोगों का बनाया जा रहा है जिनके परिवार में 2 से 3 लोग फंसे हैं, जबकि चार से पांच लोगों वाले परिवार को एक साथ अनुमति नहीं दी जा रही है। जिससे लोगों को अपने परिवारजनों को घर लाने के लिए दो बार आवेदन करना पड़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केदार सिंह कौशल और योगेंद्र सिंह ने बुधवार को कलेक्टर के नाम तहसीलदार नागेश्वर पनिका को ज्ञापन देकर इस समस्या के समाधान का आग्रह किया है। केदार सिंह ने बताया है कि बाहर प्रदेशों में फंसे लोगों को एक साथ आने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही आवेदन के लिए आने वाले लोगों को गुमराह करने की बजाय सीधे अनुमति प्रदान की जाए। जिससे लोगों को बार बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। कांग्रेस ने ई-पास की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Large families trapped outside are not getting online permission, complaint to SDM


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/large-families-trapped-outside-are-not-getting-online-permission-complaint-to-sdm-127324165.html

No comments:

Post a Comment