बिजली कंपनी ने बिलों के सुधार के लिए अब सेल्फ रीडिंग सुविधा शुरू कर दी है। बिजली बिलों में आ रही गड़बड़ी को सुधारने के लिए उपभोक्ता ‘उपाय’ एप पर मीटर रीडिंग का फोटो लेकर सेंड कर सकते हैं। लॉकडाउन के कारणा 21 मार्च से बिजली कंपनी ने मीटर की रीडिंग लेना बंद कर दिया था। इस कारण उपभोक्ताओं को पिछले माह की खपत के आधार पर बिल दिए थे। भास्कर ने गड़बड़ी उजागर की थी। इसके बाद बिजली कंपनी ने सेल्फ रीडिंग की सुविधा शुरू की है।
बिल काउंटर खुले, सोशल डिस्टेंस का पालन जरूरी
बिजली कंपनी के जीएम वीवीएस परिहार ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए मीटर की रीडिंग स्वयं करने की व्यवस्था की गई है। कंपनी के उपाय मोबाइल एप एवं वॉट्सएप चेटबोट (0755 2551222) पर उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिंग स्वयं दर्ज कर सकते हैं। वहीं उपभाेक्ताओं काे बिलों के भुगतान ड्यू डेट के पूर्व करने पर 1 प्रतिशत की छूट दी गई है। जिला ऑरेंज घोषित होने के बाद बिल काउंटर खोले गए है। बिल जमा करने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/self-reading-facility-started-on-the-remedy-app-now-you-can-get-the-bill-reformed-before-due-date-127290023.html
No comments:
Post a Comment