Sunday, May 10, 2020

कोरोना ड्यूटी में लापरवाही; दाे सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, आरआई निलंबित

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए इटारसी क्षेत्र में लगी डयूटी से अनुपस्थित रहने वाले तीन कर्मचारियाें काे कलेक्टर ने निलंबित किया है। कलेक्टर धनंजय सिंह भदाैरिया ने बताया सहायक अधीक्षक भू अभिलेख कमलेश मिश्रा एवं उमेश भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दाे करीब एक माह से अनुपस्थित थे। इनके अलावा राजस्व निरीक्षक सुरेश चौहान तहसील सिवनीमालवा को भी निलंबित कर दिया है। चाैहान भी 15 दिन से अनुपस्थित थे।

सिवनीमालवा के आरआई का मुख्यालय होशंगाबाद रहेगा
कलेक्टर ने बताया काेराेना डयूटी शासन के आदेशानुसार अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल है। इस डयूटी में वे लगातार लापरवाही कर रहे थे। इसलिए उन्हें निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मिश्रा का मुख्यालय तहसील सिवनीमालवा एवं भार्गव का मुख्यालय तहसील पिपरिया रहेगा। आरआई सुरेश चौहान का मुख्यालय होशंगाबाद ग्रामीण रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/negligence-in-corona-duty-suspended-superintendent-of-land-records-ri-suspended-127290019.html

No comments:

Post a Comment