Saturday, February 1, 2020

महाआरती में हेलीकाॅप्टर से बरसाए गुलाब के फूल


नर्मदा जयंती पर नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा के उत्तर तट पर श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर 12 बजे नर्मदा माता की आरती शुरू हुई तो हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। महाआरती में हेलीकाप्टर से मंच पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। श्रीश्री 1008 छोटे सरकार ने यह व्यवस्था की गई थी। इस पर विधायक सचिन बिरला ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पालकी में नर्मदाजी की प्रतिमा के दर्शन किए। सुबह 7 बजे से ही भक्त पूजन व अभिषेक सामग्री के साथ तट पर पहुंचे। स्नान के बाद नर्मदा का पूजन व अभिषेक किया। मां मेकल सेवा संस्था के सदस्यों ने भी सुबह 10 बजे 501 लीटर दूध से मां नर्मदा की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मंच पर नर्मदा प्रतिमा का वेदपाठी पंडितों ने पूजन किया। पं. गिरिजाशंकर अत्रे, आचार्य दादू पंडित सहित अन्य वेदपाठी ब्राह्मणों ने 108 दीपकों के साथ नर्मदाजी की महाआरती की। स्वरांश संगीत प्रशिक्षण केंद्र भवानी गुरुजी, व्यास बंधु एंड ग्रुप बड़वाह ने नर्मदाष्टक व रेवा स्तुति गाई। सुंदरधाम आश्रम, चक्रतीर्थ धाम, एनकाप्स स्थित रेवा मंदिर, दादा दरबार, कल्याणी माई आश्रम, अच्युतानंद आश्रम में भी धार्मिक आयोजन हुए। राधा कृष्ण मंदिर से पं सुभाष व्यास, पं. प्रीतेश व्यास के आचार्यत्व में व्यास बंधु परिवार ने मां नर्मदा की पालकी यात्रा निकाली। तट पर भ्रमण के बाद माताजी को नौका विहार भी कराया गया। इसके बाद पालकी वापस मंदिर पहुंची। डीआईपीएल ग्रुप के डायरेक्टर तेजेंदर सिंह धुम्मन ने पूजन के बाद 501 लीटर दूध से अभिषेक किया।

नावघाट खेड़ी से मोरटक्का घाट तक 1100 मी. चुनरी चढ़ाई

मां नर्मदा के नावघाट खेड़ी से मोरटक्का घाट तक करीब 1100 मीटर लंबी चुनरी भी चढ़ाई। मेकल सेवा संस्था के भंडारे में 50 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पैदल मार्ग में 20 से अधिक स्थानों पर पोहा, साबूदाने की खिचड़ी, हलवा प्रसादी व जल व्यवस्था की गई थी। जबकि पूरे तट सहित 10 से अधिक आश्रमों व मंदिरों में भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

3000 कन्याओं का पूजन किया

भीकनगांव | नर्मदा जयंती पर दादाजी आश्रम टेमला में 3000 कन्याओं का पाद पूजन किया गया। टेमला, पिपराड़, गोविंदपुरा व भीकनगांव के आसपास की स्कूलों को भोजन भी करवाया गया। किशन प्रजापत व प्रेमनारायण अग्रवाल ने बताया नर्मदा जयंती व अमावस्या पर आश्रम में पूर्णानंद ब्रह्मचारीजी कन्या भोज का आयोजन करते हैं।

कलश यात्रा निकाल मूर्ति की स्थापना की

बोरावां | ग्राम भनगांव में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीराम मंदिर व नर्मदा मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। तीन दिन तक चले अनुष्ठान के बाद ग्राम में कलश यात्रा निकाल मूर्ति स्थापना की गई। भंडारा हुआ। पंडाल से पुराण को श्रीराम मंदिर में विश्राम दिया गया। कथा का वाचन अश्विन यदुवंशी ने किया। समिति के रवींद्र यादव, पं. जवाहर जोशी, मुकेश यादव, हिरदाराम यादव आदि मौजूद थे।

नर्मदा जयंती : मां नर्मदा को ओढ़ाई चुनरी

धरगांव | सुलगांव में नर्मदा जयंती पर ग्रामीणों सुबह 9 बजे ढोल नगाड़े, डीजे, बैंड बाजे व आतिशबाजी कर शोभायात्रा निकाली। इसमें बालिकाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। शोभायात्रा राम मंदिर चौक, माता घाटी, पाटीदार मोहल्ला, माता परिसर से होती हुई वापस नर्मदा तट पहुंची। 11 मन्नतधारियों माता को चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन किया।

माता का अभिषेक कर ओढ़ाई 500 मी. चुनरी

मंडलेश्वर | नगर में नर्मदा जयंती पर सुबह से श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान का दौर जारी रहा। दोपहर से शुरू हुआ कन्या भोज व भंडारों शाम तक चला। सुबह से शुरू हुए पुण्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को चुनरी भी उड़ाई। इस पर कुछ भक्तों ने नगर के राम घाट के उत्तरी तट से माकड़खेड़ा स्थित दक्षिण घाट तक करीब 500 मीटर की चुनरी ओढ़ाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-helicopter-showers-rose-flowers-in-mahaarti-063531-6526680.html

No comments:

Post a Comment