Monday, February 24, 2020

नालछा के द्वारकाधीश मंदिर से मांडू के काकड़ा खो तक निकाला जुलूस


समाजजनाें का जुलूस नगर भ्रमण कर मांडू के काकड़ा खाे पहुंचा।

नालछा| शबरी जन्माेत्सव कार्यक्रम समाजजन ने साेमवार काे मनाया। बैंडबाजे, डीजे, ढोल, ताशे, घाेड़े, ऊंट और मांदल की थाप पर नालछा के द्वारकाधीश मंदिर से जुलूस निकाला। जाे कार्यक्रम स्थल मांडू के काकड़ा खो पहुंचा। जगह-जगह स्वागत कर जलपान कराया। कार्यक्रम में नर्मदा न्यास के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा, पीठाधीश्वर नरसिंहदासजी, पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक लक्ष्मण सिंह, बदनावर विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा भी शामिल हुए। मां शबरी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। अतिथियों का स्वागत समाज की परंपरा अनुसार सिर पर पगड़ी बांधते हुए तिलक लगाकर शाॅल श्रीफल भेंट कर किया। गायक कलाकार हरि पटेल व गोकुल गिरवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। समापन कर भंडारा हुअा। बद्रीलाल वसुनिया, मेहताब कटारे, हरिसिंह कटारे, रमेश भूरिया, श्याम भूरिया, रमेश वसुनिया, बलवंत गावड़, सुखराम मकवाना सहित समिति के पदाधिकारियों के अलावा पवन कुशवाह, चंद्रशेखर, बलराम जाट, नानका भगत, रवींद्र परिहार, विनित राजपूत अादि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news a procession was carried out from dwarkadhish temple in nalachha to kakra kho in mandu


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-a-procession-was-carried-out-from-dwarkadhish-temple-in-nalachha-to-kakra-kho-in-mandu-071520-6705938.html

No comments:

Post a Comment