ट्राई सीरीज: ऑस्ट्रेलिया का आज भारत से मुकाबला
इंग्लैंड की महिला टीम ने टी20 ट्राई सीरीज में शनिवार को पहली जीत दर्ज की। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराया। यह चार दिन में तीसरा सुपर ओवर है। इसके पहले 29 जनवरी और 31 जनवरी को पुरुष कैटेगरी में भारत और न्यूजीलैंड के दोनों मैच सुपर ओवर तक गए थे। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 156 रन बनाए। कप्तान हीथर नाइट ने 78 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 114 रन था। इसके बाद इंटरनेशनल डेब्यू कर रहीं सदरलैंड ने नाबाद 22 और किमिनचे ने नाबाद 15 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 8 रन बनाए। इंग्लैंड ने 4 गेंदों पर 10 रन बनाकर मैच जीत लिया। नाइट ने 3 गेंदों पर दो चौके सहित 9 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। सीरीज के तीसरे मैच में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया खेलेंगे।
हीथर नाइट
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-women39s-t20-england-beat-australia-in-super-over-063601-6525880.html
No comments:
Post a Comment