Sunday, December 1, 2019

सम्मान निधि किश्त के लिए ऑफिस के चक्कर काट रहे किसान

हटा नगर में राशन की जमकर हो रही कालाबाजारी, अधिकारी कर रहे अनदेखी

भास्कर संवाददाता । पटेरा

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि योजना का पटेरा क्षेत्र के किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के तहत किसानों को खाते में हर वर्ष 6 हजार रुपए दिए जाने हैं। यह राशि तीन अलग-अलग किश्त के रूप में दी जानी है, लेकिन पटेरा नगरीय क्षेत्र के किसानों को अब तक एक भी किश्त प्रदान नहीं की गई है। जबकि जिले के अन्य किसानों को दो-दो किश्तों का भुगतान हो गया है, लेकिन पटेरा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी पटेरा खास ग्राम के एक भी किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पीएम किसान पोर्टल पर आधार नंबर डालकर जानकारी प्राप्त करने पर आवेदन अप्राप्त अथवा गलत जानकारी के कारण रिजेक्ट होने का संदेश आ रहा है।

वहीं एमपी किसान एप पर जानकारी देखने पर भी सभी विवरण सही होने तथा केंद्रीय पोर्टल पर फार्म भेजा गया संबंधी संदेश दिख रहा है। फार्म में सही जानकारी भरने के बाद भी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे किसान पटवारी, तहसील एवं कंप्यूटर सेंटरों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हैं, लेकिन अब तक न तो सही जानकारी मिल पा रही है और न ही योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम किसान पोर्टल पर तहसील मुख्यालय पटेरा खास हल्का की मेपिंग भी नहीं है, जिससे पटेरा खास हल्के का नाम सूची में नहीं दिख रहा है। जिससे नए आवेदन भी नहीं हो पा रहे हैं।

तहसील कार्यालय की गड़बड़ी

किसानों का आरोप है कि एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को अपना हितैषी बताकर तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रही हैं, लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों की मनमानी कार्यप्रणाली से किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान राजेश ताम्रकार, विजय सिंह ने बताया हम लोग कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन वहां पर कोई भी अधिकारी सही जबाव देने तैयार नहीं हैं।

टेक्नीकल प्राॅब्लम आई थी

ये बात सच है कि कुछ टेक्नीकल प्रॉब्लम हुई थी। मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। जल्द से जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा।- विकास अग्रवाल, प्रभारी तहसीलदार पटेरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-farmers-traveling-around-the-office-for-the-samman-nidhi-installment-084555-6075003.html

No comments:

Post a Comment