Sunday, November 17, 2019

एम्प्लाई कोड नहीं खुलने से अध्यापकाें काे नहीं मिल सका 3 माह का वेतन

आठनेर | ब्लाॅक के अध्यापकाें काे पिछले तीन माह का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। इससे अध्यापक परेशान हैं। अध्यापकाें ने ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी से वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। अध्यापकाें ने बताया कि वर्ग- 1 वर्ग 2 और वर्ग- 3 के 36 शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षाकर्मी अंकुश उइके, शीला कापसे ने बताया वेतन एम्पलाई कोड नहीं खुलने से नहीं हाेने की बात कही जा रही है। बीआरसी सुखदेव सूर्यवंशी ने बताया एम्प्लाई कोड आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय भोपाल से खुलता है। बीईओ कार्यालय से संपूर्ण कार्यवाही कर एम्पलाई कोड खोलने के लिए भोपाल भेजा जा चुका है। कोड ओपन नहीं होने के कारण सैलरी में विलंब हो रहा है। हालांकि ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी आरपी गिहारे से संपर्क नहीं हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-teachers-could-not-get-3-months-salary-due-to-non-opening-of-employee-code-063513-5967028.html

No comments:

Post a Comment