Monday, November 25, 2019

रोजगार मेला 27 व 28 नवंबर को

रोजगार मेला 27 व 28 नवंबर को

खरगोन |
मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में 27 व 28 नवंबर को भी रोजगार मेले लगाए जाएंगे। 27 नवंबर को पुराना आईटीआई कॉलेज भगवानपुरा में तथा 28 नवंबर को टंट्या मामा भवन झिरन्या में आयोजन होंगे। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवती को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी। युवक-युवती मेले में अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, राशन कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, आधार कार्ड लेकर उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले का समय प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-employment-fair-on-27-and-28-november-064049-6028246.html

No comments:

Post a Comment