Monday, November 25, 2019

चोर गोशाला में घुसे, समिति ने थाने में दिया आवेदन

बैतूल | गौतम गोशाला समिति अमदर द्वारा नगर निरीक्षक थाना पुलिस बैतूल बाजार को आवेदन सौंपा। इस संबंध में गोशाला के प्रबंधक अनिल झाम ने बताया कि 24 नवंबर रविवार को तीन-चार अज्ञात असमाजिक तत्व गौतम गोशाला अमदर में चोरी व लूट की नीयत से आए और उनके द्वारा गोशाला की बाउंड्री में गड़े बांस को हटाकर अंदर घुसने का प्रयास किया। जिसकी सूचना दूरभाष पर तत्काल बैतूल बाजार थाने को दी। इसके बाद 25 नवंबर सुबह 4 बजे अज्ञात व्यक्ति पुन: आए और आस-पास घूमने लगे। समिति ने आवेदन में कहा कि अज्ञात पर कार्रवाई करते हुए गोशाला को सुरक्षा रखने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-thieves-entered-the-cowshed-the-committee-applied-to-the-police-station-064006-6028211.html

No comments:

Post a Comment