गुना। राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के तहत आयुष विभाग गुना के तत्वावधान में ऊमरी में निशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन ऊमरी उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ.पी बुनकर जिला आयुष अधिकारी डा. एमआई खान एवं डीएचओ डॉ. सरोजनी बेक द्वारा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से प्रमुख से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, संधिवात, आमवात, उदर रोग, श्वांस, चर्मरोग, अर्श, स्त्रीरोग का उपचार किया गया। पुरुष रोगियों का परीक्षण डॉ. केएस गनावे, डॉ. अनूप सोनी एवं डॉ. अंकेश अग्रवाल तथा महिला रोगियों का परीक्षण डॉ. सरिता पंडाम द्वारा किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में आयुर्वेद के माध्यम से 352 तथा होम्योपैथी के माध्यम से 78 रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क औषधि प्रदाय की गई। शिविर में लक्ष्मण सिंह, पुरुषोत्तम दुबे, ममता कुशवाह, रूकमणि धाकड़, हितेंद्र रघुवंशी, हरिवल्लभ, राजेंद्र कुमार एवं आशा कार्यकर्ता लता ओझा तथा लता सुरवे ने सेवाएं प्रदान कीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-examination-of-352-patients-using-ayurveda-system-by-setting-up-mega-camp-in-umri-village-082514-6053722.html
No comments:
Post a Comment