Wednesday, November 27, 2019

मजिस्ट्रेटों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

मजिस्ट्रेटों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

करैरा |
न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर गत दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प समर्पित कर न्यायधीशों तथा अभिभाषकों ने 70 वां संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने संविधान की प्रस्तावना का बाचन किया। वाचन को एकत्रित होकर न्यायधीश ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला, विपेंद्र सिंह यादव, मोहित कुमार श्रीवास्तव, दयाल सिंह सूर्यवंशी सहित अभिभाषक पीडी गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, अतुल भार्गव, अशोक जैन सहित उपस्थित सभी लोगों द्वारा अक्षर दोहराया गया। इस अवसर पर लघु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करते हुए संविधान को समस्त विधान की जननी संबोधित करते हुए अपर जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने भारतीय संविधान को सर्वोत्तम संविधान के रूप में होना बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभाषक एवं कर्मचारी संतोष बैसले, बलराम कुशवाहा, विनय रेवाड़ीकर, राहुल पहारिया, मनीष मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-magistrates-read-the-preamble-of-the-constitution-082121-6042452.html

No comments:

Post a Comment