Tuesday, November 26, 2019

अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता जरूरी -मौर्य

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर लगा

भास्कर संवाददाता| खाचरौद

शासकीय कन्या उमावि में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लैंगिक अपराधों से महिलाओं के संरक्षण विषय पर छात्राओं को जागरूक किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा मौर्य ने छात्राओं को संबोधित कर लैंगिक अपराधों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों को उदाहरण के साथ समझाया। उन्होंने कहा छात्राओं को लैंगिक अपराध से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें जागरूक करना जरूरी है। अभिभाषक हर्षित चौरड़िया ने कहा बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी तो वह खुद को और परिवार को सशक्त कर पाएगी।

अभिभाषक निकिता जैन ने छात्राओं से अपने विरुद्ध अपराध के प्रति चुप न रहने का आह्वान किया। संचालन अभिभाषक मनीष शर्मा ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khachrodh News - mp news awareness is necessary to protect yourself from crime maury


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-awareness-is-necessary-to-protect-yourself-from-crime-maury-081611-6034436.html

No comments:

Post a Comment