Friday, November 29, 2019

लापरवाही बरतने वाले दो पीडब्ल्यूआई सस्पेंड

टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास 27 नवंबर काे साकेत एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर पुरानी पटरी का टुकड़े छाेड़ने के मामले में दाे सस्पेंड हुए। घटना में लापरवाही बरतने पर सिवनीमालवा के पीडब्ल्यूआई अमित कुमार राजपूत और सत्य सिंह को निलंबित कर दिया है। एडीआरएम आरएस सिंह ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवीय भूल है, लेकिन अधिकारियों को सावधानी बरतना चाहिए थी। इसकी जांच शुरू हो गई है।

27 नवंबर को टिमरनी रेलवे स्टेशन पर मजदूर रेलवे ट्रैक के एक से दूसरी ओर पुरानी पटरी के पूर्व में बदले गए टुकड़े शिफ्ट किए जा रहे थे। इसी दौरान साकेत एक्सप्रेस आ गई। घबराए मजदूर ट्रैक पर पुरानी पटरी का टुकड़ा छोड़कर भाग गए। पुरानी पटरी का टुकड़ा इंजन की चपेट में आ गया। इससे इंजन का चैंबर फट गया। इंजन खराब होने से 1 घंटा 55 मिनट साकेत एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही। इटारसी से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इस मामले में एडीआरएम ने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूआई अमित कुमार राजपूत और सत्य सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं शुक्रवार को जबलपुर जोन के सीएसओ अनिल कुमार पांडे ने इटारसी से लेकर हरदा तक विशेष ट्रेन से निरीक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-two-pwi-suspended-due-to-negligence-084158-6060308.html

No comments:

Post a Comment