कराहल/विजयपुर| कराहल के ऊपरीखोरी गांव में तीन अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए ग्रोथ मॉनीटर सोनू शर्मा पहुंचे, लेकिन बच्चों के परिजन ने उन्हें भर्ती कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रोथ मॉनीटर को कराहल पुलिस की मदद लेनी पड़ी। जहां पुलिस को भी बच्चों को भर्ती कराने के लिए परिजन को समझाने में तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
कराहल के ऊपरीखोरी गांव को एडीजी डीपी गुप्ता ने गोद लिया हुआ है, यहां मंगलवार को ग्रोथ मॉनीटर जब पहुंचे तो उन्हें तीन अतिकुपोषित गंभीर हालत में मिले। जिन्हें भर्ती कराने के लिए पहले तो ग्रोथ मॉनीटर ने प्रयास किए, लेकिन जब परिजन नहीं मानें तो कराहल थाना प्रभारी राजेश शर्मा को बुलाना पड़ा। जहां थाना प्रभारी को भी परिजन को तीन घंटे तक परिजन को समझाने के प्रयास किए, तब बमुश्किल परिजन मानें और पुलिस की गाड़ी से ही तीनों अतिकुपोषितों को कराहल एनआरसी में दाखिल कराया गया। विजयपुर के नयागांव में भी दो अतकुपोषितों को ग्रोथ मॉनीटर व पुलिस की समझाइश के बाद भर्ती कराया जा सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sheopur/news/mp-news-five-very-malnourished-children-found-in-two-villages-admitted-to-nrc-081549-6035286.html
No comments:
Post a Comment