Wednesday, November 27, 2019

अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को दी ट्रेनिंग, ताकि बेहतर परिणाम आए

अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

खकनार | खकनार ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में चल रहे शिक्षकों के दो दिनी प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। इसमें कक्षा 8वीं का बेहतर परीक्षा परिणाम लाने को लेकर अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मॉड्यूल और ब्लू प्रिंट आधारित जरूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 29 शिक्षक शामिल हुए। बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने सहित शिक्षा में तकनीक का प्रयोग करने और पढ़ाये जा रहे विषय का गहनता से अध्ययन करने को कहा गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरणा ले सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khaknar News - mp news training given to teachers of english subjects so that better results will come


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-training-given-to-teachers-of-english-subjects-so-that-better-results-will-come-081505-6044650.html

No comments:

Post a Comment