Friday, November 29, 2019

राम ने राष्ट्रीय बेंचप्रेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

हरदा | शहर के राम चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शामिल होकर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम राेशन किया। दिल्ली में तीन दिनी राष्ट्रीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 800 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें हरदा से जिम संचालक राम चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने इस प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 105 किलो ग्राम वजन वर्ग में 172 किलो की लिफ्ट लगाते हुए कांस्य मैडल जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके शहर आगमन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

राम चौहान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news ram wins bronze medal in national benchpress event


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-ram-wins-bronze-medal-in-national-benchpress-event-084149-6060306.html

No comments:

Post a Comment