Tuesday, January 5, 2021

भू-अभिलेख विभाग की कर्मचारी महिला के घर से डेढ़ लाख रु. पार

भू-अभिलेख विभाग में लिपिक महिला के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपए नकदी ले गए। कर्मचारी महिला ने प्लॉट खरीदने के लिए रुपए निकाले थे। स्टेशन रोड थाने में केस दर्ज किया है
अजंता टाॅकीज रोड की अनिता पति राजीव राव ने बताया कि वे पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहती हैं।

वे भू-अभिलेख विभाग में लिपिक हैं। 26 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे कार्यालय से घर आकर आलमारी के लॉकर में 1 लाख 50 हजार रुपए रखे थे। रुपए रखकर मेन गेट का ताला लगाया और वापस ऑफिस चली गईं। शाम को ऑफिस से छूटकर सब्जी खरीदी और शाम लगभग 6:45 बजे घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर आलमारी का दरवाजा खुला था। लॉकर में रखे रुपए गायब थे।

संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं
एसआई मनोज सिंह जादौन ने बताया कि घटना की दोपहर 12:30 से शाम 6:45 बजे के बीच की है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मंगवाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/one-and-a-half-lakh-rupees-from-the-house-of-the-woman-employee-of-the-land-records-department-beyond-128093392.html

No comments:

Post a Comment