Monday, January 4, 2021

उजाड़ नर्सरी को 15 महिलाओं ने एक साल में हरियाली में बदला, जैविक खाद बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

केंद्र सरकार की योजना से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। गांव बर्डिया में उजाड़ नर्सरी को एक साल में फिर से हरियाली में बदल दिया। यह काम स्वसहायता समूह की 15 महिलाओं ने किया। नर्सरी में पौधे तैयार करने के साथ जैविक खाद भी बनाई जा रही है। सालभर में विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए। मनरेगा योजना के तहत महिलाओं को रोजगार मिला साथ ही पौधों व जैविक खाद से आय हो रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला पंचायत, उद्यानिकी विभाग व पंचायत द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

तहसील मुख्यालय से साढे 3 कि.मी. दूर गांव बर्डिया की स्वसहायता समूह की 15 महिलाएं मनरेगा में काम करने के साथ उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में 1 साल से विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार करने व वार्मिंग कंपोस्ट खाद बना रही है। खाद से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बचे हुए खाद को बेचकर समूह की महिलाएं आय बढ़ा रही है। फलदार, नींबु, आम, करंज, कटहल, बादाम के पौधे तैयार किए।

कुआं खोदने से पानी की समस्या दूर होगी
पौधे व जैविक खाद बनाने में पानी की समस्या आ रही है। महिलाओं ने जिपं व जपं सीईओ को समस्या बताई। पंचायत द्वारा निर्मल नीर में कुआं स्वीकृत हुआ। सरपंच प्रतिनिधि दिलीप धनगर ने बताया कि तीन-चार दिन में कुआं खुदाई का काम शुरू हो जाएगा।

सहयोग मिल रहा है, काम पाकर महिलाएं खुश है
हरियाली स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नंदु बाई खैर ने बताया कि साल भर से नर्सरी में पौधे व जैविक खाद तैयार कर रहे हैं। प्रशासन का अच्छा सहयोग मिल रहा है। काम पाकर समूह की सभी 15 महिलाएं खुश है। रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है।

मांग पर भी तैयार कर रहे पौधे
समूह की महिलाएं लोकल मांग पर भी सजावटी फूल वाले पौधे तैयार करी रहे हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। अब तक 10 हजार रुपए का खाद बेचा है। समूह का प्रशासन के 3 साल का अनुबंध है। महिलाएं पौधे तैयार करने व वार्मिंग कंपोस्ट बनाने का काम करेगी। नर्सरी प्रभारी जितेंद्र धाकड़ ने बताया महिलाओं को जिला पंचायत द्वारा भोपाल व मंदसौर में प्रशिक्षण दिया। तीन साल बाद जो आय होगी उसका आधा अंश शासन को जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जैविक खाद तैयार करती समूह की महिलाएं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/manasa/news/15-women-turned-desolate-nursery-into-greenery-in-one-year-making-self-sufficient-by-making-organic-fertilizer-128089603.html

No comments:

Post a Comment