Monday, May 11, 2020

पैदल झारखंड जा रहे मजदूर की देवास में माैत, भाई बाेला- बार-बार पानी मांग रहा था

मुंबई के भिवंडी से झारखंड के लिए पैदल निकले एक मजदूर रियाज पिता सुल्तान अंसारी (43) की देवास में माैत हाे गई। वह अपने 18 साथियों के साथ कभी पैदल ताे कभी वाहन में सवार हाेकर रविवार रात देवास पहुंचा था। देवास बायपास पर लक्की ढाबे के पास रियाज की तबीयत बिगड़ी और उसने वहीं दम ताेड़ दिया। वह झारखंड के देवगढ़ जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के माेरेने गांव का रहने वाला था। रियाज के बड़े भाई जाहिद ने बताया कि रास्ते में वह कह रहा था अच्छा नहीं लग रहा। मैंने कहा- थाेड़ा बैठ जा, पानी पिलाया और खाना खिलवाया। वह खाना नहीं खा पा रहा था, बार-बार पानी मांगते हुए कह रहा था कि मुझे खाना अच्छा नहीं लग रहा है। उसे तीन-चार बार पानी पिलाया अाैर मेरी गाेद में ही उसने दम ताेड़ दिया।

सेंधवा : उप्र जा रहे एक और मजदूर की मौत

महाराष्ट्र से उप्र जा रहे मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को 3 मजदूरों की मौत के बाद रविवार रात को और एक मजदूर की मौत हो गई। उसके परिजन उसे ढूंढते हुए मुंबई से एबी रोड स्थित जामली गांव तक पहुंचे थे। उनका भाई उन्हें एक पेड़ के नीचे बैठा मिला था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर के शव का पीएम सोमवार को कराया गया। शॉट पीएम रिपोर्ट के अनुसार इस मजदूर की मौत भी कार्डियक अरेस्ट व डिहाइड्रेशन के कारण ही हुई।


बैतूल : श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वैल्लोर से औरंगाबाद जा रहे बुजुर्ग नंदकिशोर शर्मा की ट्रेन में मौत हो गई। उन्हें आमला जंक्शन पर उतारा गया। उनकी पत्नी और बेटी ने पीएम से मना कर दिया। परिजन शव वाहन कर अपने साथ ले गए। स्टेशन प्रबंधक एसके पालीवाल के अनुसार श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पर शाम 6ः30 बजे 10 मिनट के लिए रुकी थी। इससे पहले औरंगाबाद निवासी यात्री नंदकिशोर शर्मा के बीमार होने की सूचना मिली थी। ट्रेन के आमला रुकते ही शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी अाैर बेटी ने बताया कि वे लॉकडाउन के पहले वैल्लोर इलाज के लिए गए थे। इसके बाद वापस नहीं हो पाए थे। जैसे ही ट्रेन शुरू होने की सूचना मिली तो औरंगाबाद जा रहे थे। बीएमअो डॉ. अशोक नरवरे ने बताया कि बुजुर्ग की मौत अस्पताल लाने से करीब 4-5 घंटे पहले ही हो गई थी। इसमें हार्टअटैक की ज्यादा संभावना है। परिजनों के पास उपलब्ध फाइल में यही इलाज चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maith, brother Bella - was asking for water again and again in Dewas on the way to Jharkhand on foot


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/maith-brother-bella-was-asking-for-water-again-and-again-in-dewas-on-the-way-to-jharkhand-on-foot-127293013.html

No comments:

Post a Comment