Saturday, May 9, 2020

कोरोना की चेन ब्रेक करने हॉट स्पॉट इलाकों में अब हर व्यक्ति का सैंपल

शहर में संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन अब हॉट स्पॉट वाले इलाकों में टोटल स्कैनिंग की रणनीति अपनाने जा रहा है। इसके तहत इन सभी इलाकों में हर व्यक्ति के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए करीब 40 टीमें मैदान में उतारी जा रही हैं।इंदौर की तुलना मेँ भोपाल में ढाई गुना कम मरीज मिले हैं, इसके बावजूद भोपाल में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए अब तक प्रदेश में सबसे ज्यादा 23 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1780 है, जबकि हमारे यहां पर ये संख्या 750 है। संक्रमण और न फैले इसके लिए जिला प्रशासन ने राजधानी के हॉट स्पॉट वाले इलाकों में 100 फीसदी सैंपलिंग का टारगेट तय किया है।
अब तक हुई सैंपलिंग में 20 हजार 745 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 2255 की रिपोर्ट आना बाकी है। भोपाल में 435 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। यानी यहां 58 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जो समय पर जांच कराने आैर इलाज मिलने से ठीक हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में औसतन 10 से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि हर दिन भोपाल में 800 से 1500 के बीच सैपलिंग कराई जा रही है। शहर के जहांगीराबाद, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मंगलवारा, कोहेफिजा, तलैया इलाके ज्यादा संक्रमित होने के कारण यहां सबसे ज्यादा सैंपल लेने का काम चल रहा है।

राहत की बात... 21 दिन से कोई मरीज नहीं,16 इलाके कंटेनमेंट सूची से हटाए

शहर के ऋषि नगर, साकेत नगर, बागसेवनियां, अलकापुरी, अयोध्या नगर, ड्रीम सिटी शाहपुरा, अवधपुरी थाने के पास, निशातपुरा थाना सहित 16 कंटेनमेंट क्षेत्रों को सूची से हटा दिया है। यहां पिछले 21 दिन में कोई भी नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। लॉकडाउन 3 में इसकी समयसीमा को 28 दिन से घटाकर 21 दिन कर दिया गया है। हालांकि यहां लॉकडाउन के नियम लागू रहेंगे। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उन इलाकों को कंट्रोल करने के लिए अलग से टीमें लगाकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।

सैंपलिंग बढ़ाने के लिए लगाई हैं 40 टीमें
तरुण पिथोड़े, कलेक्टर के मुताबिक,हॉट स्पॉट वाले इलाकों में 100% सैंपलिंग करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें इसी में लगाई हैं। हर दिन नए इलाकों में जाकर टीमें सैंपल लेने काम कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि कोरोना के लक्षण पता लगते ही उसका समय पर इलाज किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now everyone is sampled in Corona's chain break hot spot areas


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/now-everyone-is-sampled-in-coronas-chain-break-hot-spot-areas-127287315.html

No comments:

Post a Comment