Monday, May 11, 2020

पांच लाेगाें के नाम आए सामने, डीएसपी करेंगे मामले की जांच

शहर के चक्कर रोड इलाके में नाबालिग से देह व्यापार करवाने की आराेपी मां और बेटी से पूछताछ करने के लिए एक दिन की और रिमांड मिली है। इस मामले की जांच अब प्रशिक्षु डीएसपी संतोष पटेल करेंगे। डीएसपी पटेल ने बताया इस मामले में नाबालिग से देह व्यापार करवाने वाली मां किरण और बेटी शीतल की रिमांड एक दिन बढ़ी है। नाबालिग को बेचने वाली महिला की तलाश की जा रही है। मां-बेटी के कमरे पर कौन कौन लोग आते थे। इस बारे में आरोपियों से पूछताछ में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अजमेर में अपने चाचा के साथ दरगाह पर आई नाबालिग वहां बिछड़ गई थी। इस मामले में कौन-कौन लिप्त हैं, उसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/five-will-bring-names-dsp-will-investigate-the-case-127293002.html

No comments:

Post a Comment