Thursday, May 7, 2020

बेटियों ने फोन कर पापा के लिए मंगाया बर्थडे केक

लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा देशभर में लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखे जाने के कई उदाहरण मिले हैं। एक उदाहरण हाल में ब्यावर में देखने को मिला।

छावनी क्षेत्र निवासी कुछ बालिकाओं ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी बालिका के बताए गए पते पर पहुंचे और उन्हें अपने पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर केक दिया।

पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए केक के बाद बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। इस दौरान पुलिस के सिपाही महेंद्र, अजीत, जितेंद्र व पुलिस मित्र जय भाटी, कमलेश कुमार सिंगारिया, रवि जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daughters call the police and get birthday cake for father


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/biyawara/news/daughters-call-the-police-and-get-birthday-cake-for-father-127281461.html

No comments:

Post a Comment