लॉकडाउन-3 के खत्म होने के बाद जिले में किन क्षेत्राें को छूट दी जाएगी। इसकाे लेकर रविवार देरशाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। प्रदेश स्तर से लिखित मापदंड नहीं आने के कारण स्थानीय अफसर भी निर्णय नहीं ले सके।
राज्य शासन का सर्कुलर आने के बाद आज कलेक्टोरेट में जनप्रतिनिधियोंव अफसरों की बैठक में जिले में दी जाने वाली छूट तय होगी।
राज्य शासन स्तर से भी देर शाम तक छूट देने संबंधी कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हो सके। सोमवार को जिला प्रशासन सभी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर जिले में दी जाने वाली छूट पर चर्चा की जाएगी।
सभी की सहमति के आधार पर ही जिले की दुकानों को छूट देने की प्लानिंग बनाई जाएगी।
ज्ञात रहे अभी जिले में एक दिन छोड़कर किराना दुकानों खुल रही है। सब्जी व दूध के लिए सुबह शाम के लिए समय तय किया गया है। किसानों के लिए मंडी कृषि उपकरण संबंधी दुकानों के लिए भी दोपहर 12 बजे से छूट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/today-the-meeting-will-decide-what-exemption-will-be-available-in-the-district-127313485.html
No comments:
Post a Comment