लाकडॉउन के कारण हुए नुकसान से परेशान एक कैटरिंग संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को उसने पहले तो पत्नी को मायके छोड़ा और घर आकर फंदे पर झूल गया। पुलिस को पांच-छह लाइन का सुसाइड नोट मिला है। इसमें कुछ अच्छे दोस्तों का नाम लिखते हुए उन्होंने एक कंपनी में पैसे लगाने का जिक्र किया है।
बीडीए कॉलोनी, अवधपुरी निवासी 28 वर्षीय विश्वनाथ राय कैटरिंग संचालक थे। एक साल पहले ही उनकी बरखेड़ा पठानी निवासी एक युवती से शादी हुई थी। अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के मुताबिक दोपहर में विश्वनाथ ने पत्नी से कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। चलो तुम्हारे घर (मायके) चलते हैं। पत्नी को मायके छोड़कर उन्होंने कहा कि बाइक में पेट्रोल डलवा कर आता हूं। जब वह नहीं लौटे तो परिवार ने उन्हें कॉल किया। फोन रिसीव न होने पर परिजन घर लौटे तो पता चल कि फांसी लगा ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/catering-operator-hanged-due-to-loss-due-to-lockdown-127296278.html
No comments:
Post a Comment