Wednesday, May 13, 2020

जिन इलाकों में पाइप लाइन डली, वहां टेस्टिंग शुरू

लॉक डाउन के दौरान शहर में अमृत योजना के तहत नलजल पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य भी धीमा हो गया है। कंपनी के अमले पर वर्षाकाल से पहले लाइन बिछाए जाने की चुनौती है।
हालांकि जिन इलाकों में लाइन डल गई है वहां टेस्टिंग की प्रक्रिया भी चल रही है। लीकेज मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है। यहां बता दें तीन दिन से बसेड़िया नगर, बघेल नगर, आईपीएस स्कूल साइड में 15 किलोमीटर लाइन की टेस्टिंग चल रही है। इसमें चार- पांच स्थानों पर पाइप ज्वाइंट पर लीकेज भी मिले। इन्हें तत्काल दुरुस्त कराया गया। कंपनी के इंजीनियर सरोज कुमार ने बताया टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद घरों में कनेक्शन किए जाएंगे। टेस्टिंग का कार्य रंजना नगर में पहले ही कर लिया गया है इसलिए वहां घरों में कनेक्शन भी कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Testing started in areas where pipeline is nourished


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/testing-started-in-areas-where-pipeline-is-nourished-127299620.html

No comments:

Post a Comment