जिले में लॉकडाउन में कितनी छूट मिलेगी और कितनी नहीं, ये सोमवार को तय होगा। रविवार शाम हुई आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने कहा कि आदेश सोमवार को जारी किए जाएंगे और मंगलवार से इस पर अमल शुरू किया जाएगा।
बैठक में लगभग सभी लोगों ने कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी जगह छूट देने की मांग की। व्यापारियों और किसानों की समस्या को भी रखा। सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा, गाइडलाइन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भी छूट दी जाना चाहिए। बैठक के पहले ही केंद्र ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही। लेकिन छूट को लेकर गाइडलाइन देर शाम तक साफ नहीं हो पाई। साथ ही राज्य सरकार के दिशानिर्देश भी नहीं आ पाए। हालांकि बैठक में आए ज्यादातर लोगों ने कहा, किसानों को अभी सामान की सख्त जरूरत है, व्यापारी भी हताश हो चुके हैं। इसके अलावा दिहाड़ी लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। सांसद ने कहा, यहां सुबह जल्दी लोग अपना काम शुरू कर देते हैं। इसलिए 7 बजे से लेकर 3 या 4 बजे तक या जब तक प्रशासन चाहे बाजार खुलने की छूट दे दे। इस दौरान ये भी बात आई कि सबसे ज्यादा भीड़ बैंकों के कारण जमा हो रही है। यहां काफी लोग गांवों से आ रहे हैं। कलेक्टर से कहा, इस भीड़ को रोकने की व्यवस्था की जाना चाहिए।
बातें तो हुईं पर तय कुछ नहीं हो पाया
होटल और रेस्टोरेंट वालों को होम डिलीवरी की सुविधा देना चाहिए
व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने कहा, लगातार व्यापारियों की ओर से खबरें आ रही हैं कि उन्हें अब दुकानें खोलना बहुत जरूरी हो गया है। होटल वालों और रेस्टोरेंट वालों को भी होम डिलीवरी की सुविधा दी जाना चाहिए।
सुबह-शाम घूमने निकल रहे हैं,उन्हें भी परेशान किया जा रहा है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता ने लॉकडाउन में कर्फ्यू का ऐलान होने और प्रशासन द्वारा बरती जा रही सख्ती को लेकर सवाल खड़े किए गए। बोले, जो लोग सुबह-शाम घूमने निकल रहे हैं, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है।
काम की चीजों के व्यापारकी अनुमति जरूरी है
किसान प्रतिनिधि अरविंद ने कहा, कभी भी बारिश हो सकती है। अभी खेत तैयार करने और घरों को सुधारने का समय है। इसलिए उनके काम की चीजों के व्यापार की अनुमति जरूरी है।
मनरेगा में मेढ़ बंधान के काम शुरू करना चाहिए
भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने लॉकडाउन खोलने की जरूरत बताई। बोले, मनरेगा में मेढ़ बंधान के काम शुरू करना चाहिए। लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वो नियमों का पालन करें।
मेढ़ बंधान के काम मनरेगा में शामिल कर लिए है
सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा, मेढ़ बंधान के काम मनरेगा में शामिल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। इतना कभी किसी सरकार की हिम्मत नहीं है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने मजदूरों के लिए और आम आदमी के लिए जो संवेदनशीलता दिखाई, वो कोई और नहीं कर सकता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/meeting-central-and-state-guidelines-come-late-so-relaxation-will-be-available-from-tuesday-127313484.html
No comments:
Post a Comment