Monday, May 11, 2020

ग्वालियर से गुजरेंगी चार ट्रेनें पर रुकेंगी नहीं

लॉकडाउन के बीच रेलवे मंगलवार से दिल्ली से अलग-अलग शहरों के लिए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, लेकिन पहले चरण में ग्वालियर स्टेशन को किसी भी ट्रेन का स्टापेज नहीं दिया गया। इनमें से 4 ट्रेनें ग्वालियर से गुजरंेगी। ऐसी ट्रेन का स्टापेज झांसी और भोपाल दिया गया है। रेलवे द्वारा ट्रेनों के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ग्वालियर से होकर नई दिल्ली- बेंगलुरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस जाएंगी। लेकिन ये ट्रेनें ग्वालियर में नहीं रुकेंगी। प्रयागराज के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बाेर्ड के निर्देशानुसार अभी आरक्षण और सामान्य टिकट बुकिंग के काउंटर नहीं खुलेंगे। मंगलवार से दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर को नहीं देने का निर्णय बोर्ड स्तर पर हुआ है। दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेन का स्टापेज झांसी और भोपाल में दिया गया है।

17 के बाद मिल सकता है स्टाॅपेज, स्टेशन पर तैयारी शुरू
कायस लगाए जा रहे हैं कि 17 मई से खत्म होने वाले लॉकडाउन के बाद रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ाएगा, जिसमें ग्वालियर को ट्रेनों का स्टॉपेज मिल सकता है। इस उम्मीद के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन में यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कार्य योजना बनाई है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर एक एक मीटर की दूरी पर सफेद रंग से गोले बनवाए जा रहे हैं। साथ ही स्टेशन पर पीले कलर एक लाइन भी खींची गई है। इस लाइन के अंदर गोले बनाए गए हैं। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद लाइन पार करना होगा। ट्रेन के आने से पहले यात्रियों को पीली लाइन के अंदर रहना होगा। जब तक ट्रेन सेवा पूरी तरह से शुरू नहीं हो जाती तब रेलवे के आरक्षण कार्यालय और जनरल टिकट बुकिंग कार्यालय बंद रहेंगे। यात्री केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट की बुकिंग करा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/four-trains-will-not-pass-through-gwalior-127293073.html

No comments:

Post a Comment